बीच रास्ते में उतारकर भागा ऑटो वाला, चोरी हुए गहने:14 दिन बाद है बेटे की शादी, ऑटो में युवक की जेब से पार किए जेवरात

ग्वालियर में एक ऑटो में सवार युवक की जेब में रखा जेवरात का बटुआ चोरी हो गया। वारदात 5 दिन पहले मुरार थाना के पास जैन डायग्नोस्टिक सेंटर से 7 नंबर चौराहा के पास की है। फरियादी मुरार से पिंटो पार्क जान के लिए ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में दो युवक पहले से सवार थे। सात नंबर चौराहा पर अचानक ऑटो वाले ने यह कहते हुए उतार दिया कि वह अब पिंटो पार्क नहीं जा रहा है और किराया भी नहीं लिया। जब वह चला गया और फरियादी ने जेब चेक की तो जेब से मंगलसूत्र व चार चूडी चोरी हो चुकी थीं। बताया गया है कि 21 फरवरी को फरियादी के बेटे की शादी है। पुलिस ने इस मामले में पांच दिन बाद शनिवार को मामला दर्ज किया है। फुटेज के आधार पर ऑटो व दो संदेहियों को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलसूत्र और चूड़ियां सही कराने गए थे बाजार पिंटो पार्क निवासी हनुमंत सिंह भदौरिया (44) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। 21 फरवरी को उनके छोटे बेटे रवि भदौरिया की शादी है। पूरा घर शादी की तैयारियों में व्यस्त है। 2 फरवरी को हनुमंत सिंह पत्नी का मंगलसूत्र व चार चूड़ियां मुरार सराफा बाजार में सही कराने लाए थे। सही कराने के बाद दोपहर 12.50 बजे के लगभग वह माल रोड जिला अस्पताल के पास जैन डायग्नोस्टिक सेंटर के पास खड़े थे। तभी एक ऑटो दिखा तो उसने पूछा कहां जाना है। हनुमंत ने बताया कि पिंटो पार्क जाना है तो ऑटो चालक ने कहा कि बैठ जाओ वहीं जा रहा हूं। ऑटो में दो युवक पहले से सवार थे। जिस पर हनुमंत भदौरिया ऑटो में बैठकर घर के लिए निकले। अभी तक सब ठीक था। जेवर वाला बटुआ हनुमंत ने पेंट की जेब में रख लिया था।
बीच रास्ते में छोड़कर भागा ऑटो चालक जैन डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने से ऑटो में सवार हनुमंत सिंह अभी सात नंबर चौराहा पहुंचे थे कि ऑटो चालक ने गाड़ी रोक दी और बोला कि भाई साहब मुझे कुछ अर्जेंट काम याद आ गया है। अब मैं सीधे गोला का मंदिर जाऊंगा और पिंटो पार्क नहीं जा पाऊंगा। प यहां से दूसरी टैक्सी कर लो। हनुमंत सिंह उतर गए, जबकि पहले से सवार दोनों युवक बैठे रहे। जब ऑटो चालक निकल गया और हनुमंत ने अपनी जेब चेक की तो उसमें गहने वाला बटुआ गायब था। जिसमें करीब चार लाख रुपए के गहने रखे हुए थे। वह अपने बेटे देवेंद्र के साथ मुरार थाना पहुंचे तो पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर जांच करने की बात कही। पांच दिन बाद FIR, फुटेज से ऑटो वाला पकड़ा पुलिस ने पांच दिन बाद अब शनिवार को मामला दर्ज किया है। साथ ही जब पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो जैन डायग्नोस्टिक सेंटर के आगे सांई श्रृद्धा पैथोलॉजी के यहां ले कैमरों से फुटेज निकाली तो फरियादी ऑटो में चढ़ता दिखा। ऑटो पर पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। पर आगे नंबर MP07 RA-1480 लिखा हुआ था। जिसके आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन संदेहियों को पकड़ा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया अभी कुछ साफ नहीं है। हमारी टीम काम कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़कर माल बरामद कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *