बीजापुर में ईद मिलादुन्नबी मनाई, रक्तदान भी किया

बीजापुर | जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बीजापुर नगर में जुलूस निकाला। शुक्रवार को नगर में निकला जुलूसे मुहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर मेन रोड होते हुए कलेक्टोरेट चौक से बस स्टैंड के रास्ते वापस जामा मस्जिद पहुंचा। मस्जिद के इमाम मो. नावेद आलम अमजदी ने परचम कुशाई की। इसके बाद देश-प्रदेश में अमन-चैन और भाईचारे को कायम रखने दुआ मांगी गई। बाद में दोपहर तक पुरूषों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। बाद में महिलाओं ने जियारत की। इस साल ईद मिलादुन्नबी पर बच्चों में नात खानी कार्यक्रम के साथ देश-दुनिया व मजहबी सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया। बाद में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। ईद के मौके पर महिलाओं ने भी महफिले मिलाद का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने नात शरीफ, मेहंदी सजाई, आनंद मेला का आयोजन किया। ईद की पूर्व संध्या पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *