बुरहानपुर एसपी बोले- गुंडा-बदमाशों पर नजर रखें:नेपानगर के संवेदनशील-व्यस्त इलाकों में CCTV लगवाएं, पेंडिंग केस पहले निपटाए

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार को नेपानगर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड के रखरखाव, जब्त किए गए माल, अटके हुए मामलों और पुलिसकर्मियों के काम करने के तरीके का जायजा लिया। एसपी ने ने कहा कि पेंडिंग मामलों को जल्दी खत्म करें और इलाके में अपराधों को नियंत्रित रखें। उन्होंने अटके पड़े अपराधों की समीक्षा की और उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा। चोरी रोकने के लिए खास रणनीति एसपी ने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ खास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चोरी के संभावित ‘हॉटस्पॉट’ (संवेदनशील जगहों) को चिन्हित किया जाए और वहां प्रभावी गश्त की जाए। साथ ही, संदिग्ध लोगों की जांच की जाए और थाने के गुंडा और निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखी जाए। एसपी ने वार्षिक निरीक्षण रजिस्टर की सभी एंट्री चेक की और जरूरी हिदायतें दीं। डिजिटल काम और स्वच्छता पर ध्यान निरीक्षण के दौरान समन्स और वारंट को डिजिटल तरीके से पूरा करने की प्रक्रिया की जांच की गई और सभी मामलों में डिजिटल प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए। थानों में साफ-सफाई बनाए रखने और रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने पर भी खास ध्यान देने को कहा गया। बीट अधिकारी और सीसीटीवी की निगरानी सभी बीट अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी बीट में नियमित रूप से घूमें और स्थानीय लोगों से बातचीत करके जानकारी जुटाएं, जिसे इन्फॉर्मेशन बुक में दर्ज किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की भी जांच की। खराब कैमरों को तुरंत ठीक कराने और संवेदनशील-व्यस्त इलाकों में लोगों से बात करके ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए। कस्टोडियल डेथ (हिरासत में मौत) के मामले को गंभीरता से लेते हुए, थाना प्रभारी और स्टाफ को आरोपियों की सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। समस्याओं का समाधान निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए उचित निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी नेपानगर ज्ञानू जायसवाल और थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *