बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सिंधखेड़ा में शनिवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बुरहानपुर और आसपास के जिलों से आए 30 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए, जो शाम 5 बजे तक जारी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। कुश्ती दंगल देखने के लिए नेपाननगर, नावरा, सीवल, भातखेड़ा, डाभियाखेड़ा, अंबाड़ा, सारोला सहित कई अन्य गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने इस आयोजन में खासा उत्साह दिखाया। सिंधखेड़ा में हर साल विभिन्न अवसरों पर कुश्ती दंगल का आयोजन होता है। दंगल में खकनार ढाबा, ताजनापुर, डोईफोड़िया, बुरहानपुर, लालबाग, नेपानगर, नीमसेठी, गुड़ी, केरपानी, दूधिया सहित विभिन्न स्थानों से पहलवान शामिल हुए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भारत पटेल, पूर्व सरपंच भारत पटेल, कुलदीप पटेल, ईश्वर पटेल, धर्मदास पटेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रेह।


