बुरहानपुर में खेत में मिली चीतल की लाश:4-5 साल का था नर हिरण; वन विभाग ने कहा- पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत का कारण

बुरहानपुर जिले के पातोंडा गांव में गुरुवार को एक नर चीतल (हिरण) मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर लालबाग वन चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग ने चीतल के शव को रेणुका स्थित वन विभाग डिपो पहुंचाया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। लालबाग वन चौकी प्रभारी योगेश सावकारे ने बताया कि पातोंडा ग्राम पंचायत से सूचना मिली थी कि कृषि क्षेत्र (खेत) में एक जानवर मृत पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि मृत वन्यप्राणी एक नर चीतल था। उसकी उम्र लगभग चार से पांच साल बताई जा रही है। जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका चीतल की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। चौकी प्रभारी सावकारे के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत किसी जहरीली चीज के खाने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के अनुसार चीतल का दाह संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *