बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम डाभियाखेड़ा में 11 दिसंबर से चल रही संगीतमय भव्य दिव्य महाशिव पुराण कथा का मंगलवार को समापन हुआ। कथा का वाचन दिलीप महाराज जलगांवकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन काफी संख्या में ग्रामीण कथा सुनने के लिए पहुंचे। मंगलवार को कथा समापन के बाद राम मंदिर परिसर में प्रसादी वितरण किया गया। इससे पहले गांव में दिंडी यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ शामिल हुई। सात दिनों तक चले इस आयोजन में डाभियाखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोग कथा सुनने के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार मोरखेड़ा गांव में 30 दिसंबर से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन संत मुक्तानंद महाराज के मुखरविंद से होगा।


