बूंदी में 7साल की बेटी का कैम्प में खिला चेहरा:एक साथ मिले मू​ल निवास और जाति प्रमाण पत्र, पिता का इनकम सर्टिफिकेट भी बना

बूंदी जिले के तालेड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत बरूंधन में ग्राम उत्थान शिविर में एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। यहां प्रशासन की तत्परता ने एक पिता की चिंताओं को मिनटों में दूर कर दिया। दरअसल तालेड़ा उपखंड के सीतापुरा गांव के निवासी मुकेश कुमार मालव अपनी 7 साल की बेटी इशिता मालव के भविष्य को लेकर चिंतित थे। बेटी की पढ़ाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उन्हें मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और खुद के आय प्रमाण पत्र की बहुत जरूरत थी। मुकेश कुमार अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे। शिविर में मौजूद राजस्व विभाग की टीम ने पूरी संवेदनशीलता दिखाई। मौके पर उपस्थित हल्का पटवारी और सरपंच ने बिना किसी देरी के दस्तावेजों का तत्काल सत्यापन कर दिया। पिता और बेटी के चेहरों पर दौड़ी खुशी
सत्यापन होते ही अधिकारियों ने तुरंत इशिता का मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र और पिता का आय प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें मौके पर ही हस्तगत करवा दिया। हाथों-हाथ प्रमाण पत्र पाकर मुकेश कुमार के चेहरे पर खुशी दौड़ गई।
उन्होंने बताया कि अब इन दस्तावेजों की मदद से उनकी बेटी को शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने राज्य सरकार, प्रशासन और शिविर व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए वरदान बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *