बृजमोहन अग्रवाल ने कहा:रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़े यात्री सुविधाएं, सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हों

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भेंट कर रायपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट को लेकर मांग-पत्र सौंपा। अग्रवाल ने केंद्र सरकार ने रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने और यहां से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के साथ ही यहां यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप आधारभूत संरचना के विस्तार की मांग की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने बिलासपुर एयरपोर्ट से जल्द से जल्द पूर्ण संचालन शुरू करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 3-सी से उन्नत कर 4-सी श्रेणी में विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए 300 करोड़ के विशेष केंद्रीय अनुदान दिया जाना चाहिए। एयरपोर्ट के रनवे को 1500 मीटर से बढ़ाकर 2885 मीटर तक विस्तारित किया जा सकता है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 290 एकड़ भूमि लौटाने की सहमति भी दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *