बेटे के सामने मां को लहुलूहान किया:रास्ते के झगड़े में महिला के सिर पर रॉड मारी, दबंगई दिखाते हुए चौथी बार हमला

तिजारा थाना क्षेत्र के खलीलपुरी गांव में रास्ते के झगड़े में पारिवारिक रंजिश के कारण मां-बेटे व चाची को पीटा। महिला के सिर पर रॉड मार दी। जिससे वह गंभीर है। उसे तिजारा से अलवर रैफर किया। यहां से भी जयपुर रैफर करने की तैयारी है। परिवार के लोगों ने बताया कि साेमवार शाम को खलीलपुरी निवासी सीमा देवी और उनके पुत्र चेतन जाट पर रास्ते को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही उदयचंद, वीर सिंह, सुभाष और हेमंत सहित कई जनों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। अचानक हुए हमले में मां-बेटा बुरी तरह घायल हो गए। महिला के सिर पर रॉड लगने से खून से लथपथ हो गई। उसे तिजारा में भर्ती कराया। वहां से अलवर रफैर कर दिया। अब अलवर से भी जयपुर रैफर करने की तैयारी है।
घायल चेतन जाट ने बताया कि पिछले तीन महीनों में उनके परिवार पर चार बार हमला हो चुका है। पिता की मृत्यु के बाद आरोपी पक्ष दबंगई दिखाते हुए बार-बार हमला करता है। चेतन का आरोप है कि हर बार शिकायत के बावजूद ठोस पुलिस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े हैं।
फिलहाल पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तिजारा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *