बेसहारा पशुओं को लेकर कलेक्टर और नगर आयुक्त को ज्ञापन:प्रतापगढ़ में रामदेव जी ग्रुप ने सड़क पर घूम रहे पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की

प्रतापगढ़ में बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर बाबा रामदेव जी ग्रुप ने कार्रवाई की मांग की है। ग्रुप ने नगर परिषद आयुक्त और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा पशु घूम रहे हैं, इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रुप ने गोपालकों को पाबंद करने की और बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में भेजने की मांग की है। ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन को इस दिशा में तुरंत कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम में महेश सिंह जड़ावत, मनोज ग्वाला, अंबालाल कुमावत, मनोहर गोस्वामी और वार्ड 27 के पार्षद संजय मौजूद थे। आचार्य पंडित संकर्षण दादा गुरु, जीवन प्रजापत, मनीष कुमावत, गौरव गुर्जर और राकेश मालवीय भी शामिल हुए। इसके अलावा यश जैन, जयप्रकाश शर्मा, अशोक पालीवाल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *