लुधियाना| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, लुधियाना अंचल ने पंजाब में दो ऑल वुमेन शाखाओं का उद्घाटन किया। ये शाखाएं वीआईपी रोड, ज़ीरकपुर और ईस्ट मोहन नगर, अमृतसर में स्थित हैं, जो पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा संचालित होंगी। इसका उद्देश्य महिला ग्राहकों को सुविधाजनक बैंकिंग अनुभव देना और महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अमृतसर शाखा का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी (आईएएस) और ज़ीरकपुर शाखा का उद्घाटन कर्नल नूतन चिल्लर, कमांडेंट, सप्लाई डिपो, चंडीगढ़ ने किया। इस अवसर पर हरदीप सिंह, अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, लुधियाना अंचल ने कहा कि बैंक महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सनी चावला, सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, अमृतसर क्षेत्र, और देव राज बंसवाल, सहायक महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, जालंधर क्षेत्र भी मौजूद रहे। महिलाओं को खास सुविधाएं {विशेष बचत और चालू खाता योजनाएं { महिला उद्यमियों के लिए आसान ऋण सुविधाएं {गृह ऋण पर विशेष रियायतें {व्यावसायिक और वित्तीय मार्गदर्शन


