बैतूल में 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया:दैनिक भास्कर समूह संस्थापक रमेशचंद्र अग्रवाल के जन्मदिन पर लगा कैंप

दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल की जयंती पर शनिवार को 8वां प्रेरणा उत्सव पूरे देश में मनाया गया। इस अवसर पर देश के 210 शहरों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बैतूल जिला अस्पताल में भी शिविर लगा, जहां 25 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। बैतूल के शिविर में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा और ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अंकिता शीते उपस्थित रहीं। इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान करने वालों में प्रशांत करमें, विलास धोटे और रेयर ग्रुप के गोकुल प्रसाद बिनझाडे प्रमुख रहे। कई अन्य नागरिकों ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए, वहीं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए झाड़ू भी भेंट की गईं। भास्कर में प्रकाशित अपील से प्रेरित होकर कई नागरिक रक्तदान के लिए पहुंचे। शिविर के सफल संचालन में हिमांशु सोनी, मुकेश गुप्ता, सागर बिंझाड़े, निमिष मालवीय, प्रकाश बंजारे, हेमा सिंह चौहान, पिंकी भाटिया, शैलेंद्र बिहारिया, सत्येंद्र नागले और दीप मालवीय का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *