ब्यावर शहर में नेशनल हाईवे स्थित देलवाड़ा रोड ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ड्राइवर सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर गुजरात से जयपुर की ओर जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक ट्रॉली की पिन टूट गई, जिससे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कोयला बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के प्रयास शुरू किए। ट्रेलर को हटाने और सड़क साफ करने के लिए क्रेन बुलाई गई है। दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया।


