ब्ल्यू पैंथर्स के नयन ने 28 रन बनाए, 2 विकेट झटके

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेल प्रेमियों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। लवन रोड स्थित टर्फ सेंटर पर खेले गए दिन के तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग का प्रदर्शन कर दर्शकों को उत्साहित कर दिया। हर मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांच बनाए रखने वाला रहा। दूसरे दिन का चौथा मुकाबला ब्लू पैंथर्स और रॉयल शार्क के बीच खेला गया। इस मैच में ब्लू पैंथर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल शार्क को पराजित किया। ब्लू पैंथर्स की जीत में नयन गोविन्दनी का अहम योगदान रहा। उन्होंने 28 रनों की उपयोगी पारी खेलने के साथ ही 2 विकेट भी झटके। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार दूसरे दिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पांचवां मुकाबला बिग बुल्स और क्यूट पांडास के बीच खेला गया, जिसमें बिग बुल्स ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम की। इस मुकाबले में बिग बुल्स के निखलेश परसवानी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी घातक गेंदबाजी ने क्यूट पांडास की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और इसी बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का छठवां मुकाबला सैवेज राइनोज और रॉयल शार्कस के बीच खेला गया। इस मैच में सैवेज राइनोज ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टीम की ओर से सूर्या हरीरमानी ने 13 रन बनाने के साथ 2 विकेट लेकर निर्णायक भूमिका निभाई और उन्हें भी मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *