भक्ति के रंग में रंगा कैलाश नगर; प्रभात फेरी के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शंखनाद

लुधियाना| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच द्वारा चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32-ए में 19 से 25 फरवरी तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक महोत्सव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बुधवार को क्षेत्र में विशाल तृतीय संध्या फेरी निकाली गई। फेरी के दौरान पूरा क्षेत्र नटवर नागर नंदा और मुरली वाला साडे घर आया जैसे भजनों से गुंजायमान रहा। इसका शुभारंभ पार्षद लखविंदर चौधरी ने प्रभु पूजन कर किया। कैलाश नगर आश्रम से शुरू होकर यह फेरी आमंत्रण कॉलोनी, शिमला कॉलोनी, काकोवाल रोड और न्यू लक्ष्मी कॉलोनी से गुजरी। मार्ग में साध्वी मैत्रेयी भारती और साध्वी रजनी भारती के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। माता राज रानी मंदिर कमेटी के प्रधान विपिन व मीना ने कीर्तन मंडली के साथ पुष्प वर्षा कर पावन पालकी का स्वागत किया। संस्थान की साध्वी कपिला भारती ने बताया कि बीसीएम स्कूल के सामने मार्केट ग्राउंड में आयोजित होने वाली इस सात दिवसीय कथा का वाचन प्रख्यात भागवत भास्कराचार्य साध्वी वैष्णवी भारती करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *