लुधियाना| सिविल अस्पताल में आयुष विभाग की ओर से फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया गया, जिसका मार्गदर्शन डॉ. रमन खन्ना (आयुर्वेद) और डॉ. हरिंदर पाल सिंह (होम्योपैथी) ने किया। कैंप का उद्घाटन डॉ. अखिल सरीन, डॉ. दीपिका और डॉ. रोहित रामपाल ने किया। आयुर्वेद और होम्योपैथिक अधिकारियों ने 700 से अधिक मरीजों की जांच की और उन्हें परामर्श व निःशुल्क दवाएं दीं। संवेदना ट्रस्ट ने आयोजन में सहयोग किया। मरीजों ने मुफ्त इलाज पर संतोष जताया। अस्पताल प्रशासन और आयुष विभाग ने भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करने का वादा किया, ताकि अधिक लोग वैकल्पिक चिकित्सा का लाभ उठा सकें।


