भक्ति में डूबा शहर: छत्तीसगढ़ के भांजा राम के भक्तिमय गीतों पर थिरके रामभक्त

महासमुंद| हिन्दू नववर्ष पर नगर में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तुमगांव चौक के शारदा मंदिर से शाम को 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकली। रथ पर सवार भगवान राम को नगर भ्रमण कराया गया। जगह- जगह भक्तों ने फूलों से स्वागत किया। लोगों ने आरती कर घर की सुख समृद्धि की कामना को लेकर आर्शीर्वाद लिया। रथ को देखने पूरा शहर उमड़ पड़ा। छत्तीसगढ़ के भांजा राम के भक्तिमय गीतों पर रामभक्त जमकर थिरकते नजर आए। घोड़े में शिवाजी और महारानी लक्ष्मी बाई ने किया नगर भ्रमण: शोभायात्रा के दौरान घोड़े में सवार शिवाजी और महारानी लक्ष्मी बाई को नगर भ्रमण कराया गया। जो आर्कषक का केन्द्र रहा। इस दौरान सुआ नृत्य, मंडलियों के द्वारा जसगीत की प्रस्तुति देते हुए मार्ग में आगे बढ़ रहे थे। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान सभी चौक चौराहों पर तैनात रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *