भदवासिया मंडी में काम करते बुजुर्ग के साथ मारपीट:पीछे से आकर हमलावर ने किए वार, घटना का CCTV आया सामने

जोधपुर के भदवासिया स्थित सब्जी मंडी में सब्जी बेचने वाले के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। बदमाशों ने बेसबॉल के बैट से बुजुर्ग के साथ मारपीट की। इसके चलते वो घायल हो गए। घटना को लेकर क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक जोधपुर की भदवासिया मंडी में रविवार दोपहर के समय त्रिलोक परिहार मंडी में काम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से हमलावर अपने साथियों के साथ आए और उन्होंने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस पर बुजुर्ग ने भागकर जान बचाने की कोशिश की। हमलावर ने बुजुर्ग को दौड़ा दौड़कर पीटा। इसके चलते उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गये। बाद में बदमाश फरार हो गए। इधर इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। घटना के बाद क्षेत्र की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *