भरतपुर में बार एसोसिएशन का चुनाव जारी है। कुल 6 पदों पर चुनाव हो रहा है। इसमें से महासचिव और पुस्तकालय सचिव निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर कड़ी टक्कर देखी जा रही है। बार एसोसिएशन कुल 1276 वोटिंग है। शाम को ही इसके परिणाम जारी होंगे। अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर बार एसोसिएशन में कुल 1276 वोटिंग है। जिसमें 6 पदों के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। नरेंद्र पाल सिंह और कृष्ण कुमार उपाध्याय के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रहे है। दोनों ही कैंडिडेट चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं। चार पदों पर हो रहा चुनाव इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए नारायण सिंह सोढ़ी और जगदीप सिंह आमने सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार बघेल और राकेश कुमार सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए हेमंत सिंह फौजदार और मोहम्मद अबरार कुरैशी चुनाव लड़ रहे हैं। महासचिव और पुस्तकालय सचिव निर्विरोध चुने महासचिव पद के लिए यादराम मौर्य निर्विरोध चुने गए हैं। पुस्तकालय सचिव के पद के लिए राजवीर सिंह निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शाम को इस चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे। चार पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सभी वकीलों में अपना-अपना कैंडिडेट जीताने की होड़ मची हुई है।


