राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को तीसरा बजट पेश किया। बजट में भरतपुर के लिए कई अहम घोषणाएं की गई। भरतपुर के नदबई में मिनी सचिवालय का निर्माण करवाया जाएगा। टिंकरिंग लैब को टेक्नो हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई। जिले में बृज कन्वेंशन सेंटर बनेगा और नए एयरपोर्ट के लिए फिजिबलिटी स्टडी करवाए जाने की घोषणा की गई। बयाना में एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा, जबकि 15 करोड़ की लागत से भरतपुर में स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा। इसके अलावा केवलादेव में प्रवासी पक्षियों के इलाज के लिए स्पेशल सेंटर खोलने की भी घोषणा की गई हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए जिले की अहम घोषणाएं सड़कें महिला सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर सिंचाई और कृषि स्पोर्ट्स एजुकेशन धार्मिक और पर्यटन वाइल्ड लाइफ


