भाजपाइयों ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण

सीपत | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सीपत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया। सीपत स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने बजट का सीधा प्रसारण देखा और इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम करार दिया। जिला भाजपा ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला है। छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा, जिससे किसानों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में विकास की रफ्तार तेज होगी। जिला कार्यसमिति सदस्य मन्नू सिंह ठाकुर ने कहा कि इसमें छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों और कृषि क्षेत्र के विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। हरिकेश गुप्ता और भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने कहा कि सड़क, बिजली और स्टार्टअप को मिलने वाले प्रोत्साहन से छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। इस दौरान नागेश्वर सिंह ठाकुर, बांके बिहारी गुप्ता, ललित यादव, रमन गिरी गोस्वामी, वैभव तंबोली, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *