भाजपा कांग्रेस ने 8 करोड़पतियों को उतारा मैदान में:मेयर की रेस में दो डॉक्टर एक वकील के अलावा 10 ग्रेजुएट, पांच 12वीं, एक 5वीं और एक साक्षर भी

नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें साक्षर से लेकर डॉक्टर और वकील तक शामिल हैं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस ने इसबार 63 प्रतिशत ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो ग्रेजुएट और उससे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। केवल दो उम्मीदवार ऐसे हैं जो 5वीं या उससे कम पढ़े लिखे हैं। पांच उम्मीदवार 12वीं पास हैं। चिरमिरी नगर निगम में भाजपा के रामनरेश राय ने एलएलबी की है, जबकि उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ विनय जायसवाल हैं, जो नेत्र सर्जन हैं। वहीं, कोरबा निगम में कांग्रेस उम्मीदवार उषा तिवारी ने बीएससी की पढ़ाई पूरी की है, जबकि भाजपा की संजू देवी राजपूत केवल साक्षर हैं। बता दें कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 79 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है। भाजपा ने प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को यहां से टिकट दिया है। डॉक्टर और 12वीं पास के बीच मुकाबला शैक्षणिक आधार पर प्रत्याशियों के बीच सबसे रोचक मुकाबला अंबिकापुर में देखने को मिल रहा है। यहां पर कांग्रेस के डॉ अजय तिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत के बीच मुकाबला है। अजय जहां आर्थो के सर्जन हैं वहीं मंजूषा केवल 12वीं पास हैं। दूसरी तरफ, रायपुर में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की महिला उम्मीदवार एक ही जाति से आती हैं। ऐसे में जातिगत समीकरण और शैक्षणिक स्थिति के आधार पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। कांग्रेस का दो व भाजपा का एक प्रत्याशी दागी
क्रिमिनल रिकार्ड के लिहाज से इस बार नगर निगम चुनाव में तीन दागी प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस के दो और भाजपा के एक प्रत्याशी पर आपराधिक मामला चल रहा है। इसमें राजनांदगांव नगर निगम के लिए कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी और भाजपा के मधुसूदन यादव के साथ ही चिरमिरी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल का नाम भी शामिल है। बाकी सभी प्रत्याशी बेदाग हैं। कांग्रेस के तिर्की सबसे अमीर उम्मीदवार
प्रदेश के 10 नगर निगमों में हो रहे इस चुनाव में इस बार 19 में से 8 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने 4-4 करोड़पति उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। हालांकि, सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी की बात करें तो वे डॉ अजय तिर्की हैं। कांग्रेस ने इनको अंबिकापुर से उतारा है। किस तरह के मामलों में है आरोप धमतरी में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं जगदीश रामू रोहरा, भाजपा : 12वीं, 50 साल, केस- नहीं, कर्ज- नहीं, संपत्ति- 3.63 करोड़
कांग्रेस : प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है।​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *