भाजपा के दबाव से निकाय चुनाव कराने को सरकार विवश : आदित्य

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन और पार्टी के दबाव से राज्य सरकार नगर निकाय चुनाव कराने को विवश हुई। अब हमारा लक्ष्य सभी निकाय सीटों पर विजय प्राप्त करना है। महानगर भाजपा कार्यालय में हुए स्वागत समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह उनका नहीं, कार्यकर्ताओं का सम्मान है। यदि भाजपा ने एसएसपी कार्यालय का घेराव नहीं किया होता, तो धुर्वा से अपहृत मासूम बच्चों की बरामदगी संभव नहीं होती। अध्यक्षीय संबोधन में महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी जन-जन तक पहुंचेगी। वहीं, रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि आदित्य साहू संघर्ष से निकले नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना कार्यकर्ता आधारित राजनीति की जीत है। समारोह में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, बलराम सिंह, रमेश सिंह, मुकेश मुक्ता, कृपाशंकर सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, रोशनी खलखो, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, अनिता वर्मा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *