भाजपा के संगठन महामंत्री का नया मोड़ बोकारो में किया गया स्वागत

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को रांची से बोकारो आने के दौरान भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री बालमुकुंद सहाय का बोकारो के नया मोड़ बिरसा चौक पर माराफारी मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन हित में काम करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम और महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश समिति सदस्य कुमार अमित, अर्चना सिंह, अवधेश कुमार यादव, संतोष वर्मा, रवि कुमार, लाल बाबू महतो, रमन कुमार, अजय ओझा, सोनू कुमार, अमर नाथ शर्मा आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *