भाजपा ने आर्थिक विकास वाला और कांग्रेस-झामुमो ने अदूरदर्शी बजट कहा

रांची | केंद्रीय बजट पर मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। झारखंड के भाजपा और आजसू के नेताओं ने इसे आर्थिक लक्ष्य साधने वाला बताया, वहीं, कांग्रेस समेत अन्य ने इसे निराशाजनक और अदूरदर्शी बजट बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की अनदेखी हुई है। झारखंड को रेयर अर्थ कॉरिडोर से बाहर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्रीय बजट झारखंड के प्रति उसकी असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये को उजागर करता है। झारखंड के प्रति भेदभाव वाला बजट
आदिवासी बहुल झारखंड के लिए बजट में कुछ नहीं है झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने बजट को गरीब, मध्यम वर्ग और वंचितों के लिए निराशाजनक बताया है। कहा, आदिवासी बहुल राज्य के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार और आजीविका के क्षेत्र में कोई नई प्रभावी योजना नहीं लाई गई। सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख और रोजगारोन्मुख बजट प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह बजट गरीब किसान और महिला केंद्रित है। बुनियादी सुविधाओं रेल, सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है। इससे राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। सीमांत किसानों के लिए बजट में कोई भी प्रावधान नहीं राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के सीमांत किसानों के लिए इस बजट में कोई भी प्रावधान नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र ने पिक एंड चूज पॉलिसी के तहत चुनिंदा राज्यों को बड़ा पैकेज देकर मेहरबानी जताई है। अवसरों का मार्ग खोलनेवाला बजट केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बजट झारखंड और उत्तर-पूर्व के लिए विकास, विश्वास व अवसरों का मार्ग खोलता है। यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बजट को समग्र विकास का रोडमैप बताया। कहा, बजट गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आय व अवसर बढ़ाएगा। अर्थव्यवस्था सुधारनेवाला बजट है
आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने बजट को समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया। कहा, यह बजट गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग को मजबूत करेगा। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का एक दूरदर्शी बजट है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने बजट को वादों नहीं, बल्कि कर्तव्य पूरा करने वाला बताया। कहा, यह हर वर्ग और क्षेत्र को सशक्त बनाने का स्पष्ट विजन देता है। समावेशी विकास की मजबूत नींव सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है कृषि, स्वास्थ्य व शिक्षा की अनदेखी कर्तव्यनिष्ठ और दूरदर्शी बजट विकसित भारत का बजट है नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बजट को विकसित भारत की ओर मजबूत कदम बताया। कहा, गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी, टेक्सटाइल व आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *