भाजपा पार्षद के बेटे का कनाडा में निधन:12 साल से कंप्यूटर इंजीनियर की जॉब कर रहा था, खेलकर लौटने के बाद आया हार्ट अटैक

डूंगरपुर में नगरपरिषद के भाजपा पार्षद मोहनलाल नागदा के पुत्र निपुण नागदा (40) का कनाडा के एडमॉन्टन सिटी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। निपुण पिछले 12 साल से कनाडा में रह रहे थे और एक कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें कनाडा की नागरिकता भी प्राप्त थी। मंगलवार रात बैडमिंटन खेलकर लौटने के बाद बाथरूम में तबीयत बिगड़ गई। नीचे गिरने के बाद दम तोड़ दिया। निपुण नागदा के निधन की सूचना मिलते ही डूंगरपुर में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। निपुण की पत्नी और दो बच्चे भी सदमे में हैं। मृतक की मां लगातार अपने बेटे का पार्थिव शरीर भारत लाने की गुहार लगा रही हैं। परिजनों ने उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत और राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित भाजपा नेताओं से सहायता की अपील की है। सांसदों ने संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र भेजा है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि निपुण नागदा के शव को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में परिवार को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। परिजनों के अनुसार, कनाडा में प्रक्रियागत और कानूनी औपचारिकताओं के कारण शव को भारत लाने में बाधा आ रही है। वहीं, डूंगरपुर में लोग परिवार का ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं और अंतिम दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *