भाजपा सिविल लाइन मंडल की तिरंगा यात्रा:व्यापारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक हुए शामिल, देशभक्ति गीतों से गूंजे चौक

रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा सिविल लाइन मंडल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कालीमाता मंदिर से शुरू होकर कटोरा तालाब चौक पर समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठन और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि 15 अगस्त से पहले ही पूरा माहौल तिरंगामय हो गया है और हर नागरिक इस अभियान से जुड़ रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिससे देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष जयंतो पटेल ने बताया कि 150 चौक पर देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने व्यापारी वर्ग और सामाजिक संगठन के सदस्य यात्रा में शामिल हुए। सभी ने वीर सैनिक को नमन किया। मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। व्यापारी संघ अध्यक्ष तेजकुमार बजाज ने कहा कि यात्रा में आम नागरिक भी जुडे़। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, रमेश ठाकुर, जयंतो पटेल, ललित जैसिंघ, सुनील कुकरेजा सहित पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, तेजकुमार बजाज, विधान मिश्रा, हेमलता चंद्राकर, मनोहर चंदानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, आशा अरोड़ा, मनीष थारानी, कुंदन ठाकुर, बबला होतवानी, कैलाश राजपूत, सुनीता तिवारी, गायत्री देवांगन, अनीता भोई, पदमा साहू और शिवा अन्ना समेत कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *