भाभी और दोस्त पर बरसाई थी गोलियां, आरोपी गिरफ्तार:8 दिन पहले दोनों के बीच अफेयर होने का चला था पता

डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में एक युवक द्वारा अपनी भाभी और दोस्त के ऊपर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के दोस्त के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। यह बात आरोपी को पता लगी। 14 फरवरी को आरोपी की भाभी उसके दोस्त से खेतों में मिलने गए थे। युवक ने अपनी भाभी और दोस्त को मिलते हुए खेतों में पकड़ लिया। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। जुरहरा थाना अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 14 फरवरी को बमनबाड़ी निवासी पूरन सिंह ने अपने दोस्त मंजीत सिंह और भाभी परमजीत कौर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। घटना में मंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपी पूरन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त मंजीत और भाभी परमजीत कौर का अफेयर चल रहा था। इसके बारे में उसे 8 दिन पहले पता लगा था। मंजीत और पूरन दोनों दोस्त थे। वह एक दूसरे के घर आते जाते थे। जब उसे अपने दोस्त का खुद की भाभी से अफेयर का पता लगा तो, वह गुस्से से आग बबूला हो गया। 14 फरवरी की देर शाम मंजीत और परमजीत कौर खेतों में मिलने गए थे। यह बात जब बात पूरन को पता लगी तो, पूरन कट्टा लेकर खेत पर पहुंचा और जाते ही अपने दोस्त मंजीत के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी तीन दिन की रिमांड पर पूरन की भाभी भागकर घर पहुंची। जिसके बाद पूरन गुस्से में घर पहुंचा और उसी कट्टे से अपनी भाभी पर पांच फायर किये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पूरन को आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपी 8 दिन से रख रहा था दोस्त और भाभी पर निगरानी सीओ धर्मराज चौधरी ने बताया कि पूरन सिंह को 8 दिन पहले अपनी भाभी के मोबाइल से पता लगा था कि उसकी भाभी के उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध चल रहे हैं। इसलिए वह अपनी भाभी पर निगरानी रखने लगा। 14 फरवरी को देर शाम मौका पाकर उसने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *