भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर चलते ट्रक में लगी आग:टायर फटने के बाद भी 5 किलोमीटर दौड़ाया, घर्षण से जला

सांचौर के भारतमाला एक्सप्रेस-वे 754-ए पर मंगलवार देर शाम एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई। यह घटना लाछड़ी के पास ट्रक का टायर फटने से शुरू हुई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब 5 किलोमीटर तक उसे उसी हालत में चलाता रहा। जाजूसन गांव के पास पहुंचने पर ट्रक के पिछले हिस्से में आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया और कुछ ही देर में पूरा ट्रक कबाड़ में बदल गया। इस घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सांचौर पुलिस थाना क्षेत्र का जाब्ता भी घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टायर फटने के बाद भी ट्रक को लगातार चलाने से हुए अत्यधिक घर्षण के कारण आग लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *