भारत-न्यूजीलैंड मैच:तीन जनवरी से मिलेंगे टिकट, सबसे सस्ता 800 रु. में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को इंदौर में होने वाले मुकाबले के लिए टिकट 3 जनवरी को सुबह 5 बजे से मिलेंगे। एमपीसीए ने बताया कि दर्शक www.district.in से टिकट खरीद सकेंगे और एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकेगा। तीन साल से बड़े बच्चों के टिकट लेना होंगे। सभी टिकट ऑनलाइन बुक होंगे, जो दर्शकों को ऑनलाइन टिकट एजेंसी द्वारा कूरियर के माध्यम से घर तक डिलीवर होंगे। मैच का सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए व सबसे महंगा टिकट 7 हजार रुपए का होगा। यह 8वां वनडे मुकाबला होगा, जो होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। विद्यार्थी छूट व विकलांग कोटे के टिकट बुधवार सुबह 11 बजे से बिकना शुरू हुए थे, जो वेबसाइट खुलने के कुछ ही सेकंड में सारे टिकट बिक गए। वहीं दर्शकों ने एमपीसीए व टिकट एजेंसी पर धांधली के भी आरोप लगाए हैं। कुछ दर्शकों का कहना है कि समय पर वेबसाइट ओपन ही नहीं हुई, जबकि अन्य लोगों ने जानकारी सबमिट करने के दौरान वेबसाइट क्रैश होने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *