भारत स्काउट्स व गाइड्स का नया लोगो हुआ जारी

जांजगीर | भारत स्काउट्स व गाइड्स, छत्तीसगढ़ का नया “लोगो” यानी प्रतीक चिन्ह जारी किया गया है। यह प्रतीक चिन्ह कहीं अधिक आकर्षक है और राज्य की समृद्धि और स्काउट आंदोलन को गति देने का संदेश प्रसारित करता है। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने भारत स्काउट्स व गाइड्स, छत्तीसगढ़ का नया “लोगो” जारी किया। नए लोगो के बाहरी आवरण में चक्रनुमा में 36 गढ़ को दर्शाया गया है, जो राज्य की समृद्धि को गतिमान करता है। “लोगो” के आंतरिक में केसिरया रंग में छत्तीसगढ़ का नक्शा है और इस पर भारत स्काउट्स व गाइड्स का त्रिदल कमल वाला प्रतीक चिन्ह है। इसे रीफ नॉट के भीतर रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *