भीमपुर में संयुक्त आनंद उत्सव एवं ग्राम उत्सव का आयोजन किया

भीमपुर| पुलिस ग्राउंड भीमपुर में आनंद उत्सव एवं ग्रामोदय से अभ्युदय मप्र योजना के अंतर्गत संयुक्त ग्राम उत्सव का विशाल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, जैविक कृषि एवं गो संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अतिथियों द्वारा उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। उत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता में बेला टीम विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में भी बेला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में देव उइके विजेता रहे। कार्यक्रम में भीमपुर पंचायत सरपंच मान सिंह नर्रे, खमापुर सरपंच प्रेमलाल पंद्राम, बेला सरपंच प्रेमलता मर्सकोले, भीमपुर सचिव सुरेश देशमुख, खमापुर सचिव अनीता चडोकर, बेला सचिव नंदकिशोर सर्नेकर, ग्राम रोजगार सहायक रंजीत आर्यसहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *