भीलवाड़ा में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में पानी की मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट,घरवाले खेत पहुंचे तो मिले बेहोश

भीलवाड़ा के समेलिया गांव में में फसलों की पिलाई करने गए किसान की पानी की मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई ।मामला मांडल थाना क्षेत्र के समेलिया गांव का है,यहां खेत में पानी की मोटर चालू करते समय एक अधेड किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की । पानी की मोटर चालू की तो लगा करंट मांडल थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के समेलिया में रहने वाला चांदमल ( 47 ) पिता मांगू रैगर बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने खेत में फसलों की पिलाई करने गया था,इसी दौरान अचानक लाइट जाने से पानी की मोटर बंद हो गई,कुछ देर बाद जब लाइट वापस आई तो चांद मल पानी की मोटर चालू करने गए और इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और वही बेहोश हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें वहां चांदमल अचेत अवस्था में मिले, परिजन तुरंत उन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया ओर आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *