भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को जय स्तंभ चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने बघेल पर सनातन धर्म और धार्मिक परंपरा का विरोध करने का आरोप लगाया। संगठन ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता लगातार सनातन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक परंपरा का अपमान करते रहे हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध किया। उन्होंने कहा कि रामसेतु को काल्पनिक बताना और भगवान श्रीराम पर संदेह जताना कांग्रेस नेताओं की सनातन परंपरा के प्रति नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है। राम मंदिर बनने के बाद गांधी परिवार दर्शन के लिए नहीं गया, जो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। शिवभक्ति और कथा वाचन के प्रति जनता की आस्था बढ़ रही है और गांव-गांव से लेकर शहरों तक लोग पंडित प्रदीप मिश्रा और बागेश्वर धाम के कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। पुतला दहन के दौरान कमलेश सोनी, आदित्य पिपरे, संजय साहू, रौनक कतयाल, गुलशन साहू, अनुप देशमुख, महेश पाठक, बंटी बाफना, सौरभ जैन, अभिन्न यादव, कमल बजाज, राहुल साहू, लवन साहू, आशुतोष, रजत, संतोष जसूजा, लुमेश, बल्लू, धनंजय, मयंक, देवेन्द्र आदि उपस्थित थे।


