भोपाल कलेक्टोरेट में 2025 की अंतिम जनसुनवाई, 135 आवेदन पहुंचे:पारिवारिक विवाद, जल संकट और महिलाओं से संबंधित शिकायतें रहीं मुख्य मुद्दे

भोपाल कलेक्टोरेट में मंगलवार को 2025 की अंतिम जनसुनवाई हुई। जिसमें कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पारिवारिक विवाद, बुनियादी सुविधाओं की कमी और महिलाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख रही। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया पिपलानी निवासी 70 वर्षीय महिला ने जनसुनवाई में शिकायत की कि उनकी बहू ने उन्हें उनके बेटे और पति के साथ घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने आरोप लगाया कि बहू के मायके पक्ष के लोग भी मिलकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने प्रकरण पिपलानी थाने को भेजा और बुजुर्ग महिला को आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी और उन्हें उनके हिस्से का निवास स्थान प्रदान किया जाएगा। गुंगा गांव में दो साल से जल संकट, ग्रामीणों ने बताई पीड़ा भोपाल की बैरसिया तहसील स्थित गुंगा गांव के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में भीषण जल संकट की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि गांव के केवल एक हिस्से तक पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि बाकी क्षेत्रों में पानी की भारी कमी है। गांव में पानी की टंकी तो मौजूद है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। मजबूरी में ग्रामीणों को पानी खरीदना या अन्य गांवों से लाकर भरना पड़ता है, जिससे उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अधिकांश ग्रामीण मजदूर हैं और पानी की समस्या के कारण उनकी रोजमर्रा की आजीविका प्रभावित हो रही है। यह स्थिति करीब दो से ढाई साल से बनी हुई है। 29 वर्षीय महिला ने बच्चों की कस्टडी को लेकर लगाई गुहार ऐशबाग थाना क्षेत्र की 29 वर्षीय समरीन ने जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला रखा। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनके तीन बच्चों में से दो को पति अपने साथ अलग रखे हुए हैं। महिला का आरोप है कि पति ने बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने पास ले लिया और अब वह दोनों बच्चों को वापस चाहती हैं। समरीन ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की। प्रशासन का आश्वासन जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आवेदकों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *