MRP से ज्यादा रेट लेने पर मेडिकल शॉप को नोटिस:मरीज के परिजन से इंजेक्शन के 81 रुपए ज्यादा लिए, पहले भी मिली शिकायत

उज्जैन के फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में संचालित पाटीदार मेडिकोज पर मरीज के परिजन ने इंजेक्शन की एमआरपी से ज्यादा दाम लेने के आरोप लगे हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संचालक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। फ्रीगंज उज्जैन स्थित पाटीदार मेडिकोज की शिकायत पर मिलने पर मंगलवार को जिला औषधि निरीक्षक देशराज सिंह टीम के साथ जांच करने पहुंचे। जांच में पाया गया कि मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा शिकायतकर्ता को औषधि Linezolid IV Injection (Linid IV) batch no ABB1040 प्रदान की गई। जिसकी एमआरपी 812.65 है। जबकि विक्रय बिल पर अन्य समान औषधि का बैच न. ABB1062 अंकित कर दिया गया जिसके लेबल पर एमआरपी 893.91 अंकित था। जांच के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सत्य पाई गई। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत तथा जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर अन्य अनियमितताएं भी पाई गई। पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायत पर इस मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की जा चुकी हे । जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में पाई गई अनियमितता व नियमानुसार मेडिकल स्टोर का संचालन न करने के कारण संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। जिसका स्पष्टीकरण मिलने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *