भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में जॉब करता था, घर में अकेला था तब दी जान

भोपाल के बजरिया इलाके में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक राजा सिंह पिता सीता राम सिंह (24) निवासी सेमरा चांदबड़ में भैया-भाभी के साथ रहता था। वह मूलरूप से ललितपुर का रहने वाला था। भोपाल पढ़ाई के लिए आया था, यहां से बीए ग्रेजुएशन के बाद गोविंदपुरा की एक कंपनी में जॉब कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय भैया और भाभी राजा की भतीजी को चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे। वहां से लौटे तो शव को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से बॉडी को फंदे से उतरवाया। कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बॉडी को पीएम के लिए रवाना किया। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के मुताबिक राजा ने कभी किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। अब पुलिस उसकी कॉल डिटेल को खंगालेगी। महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया निशातपुरा थाना इलाके के पीपल चौराहा में रहने वाली सीमा कुशवाह पति मोहन कुशवाह (35) ने बुधवार की रात को घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जांच अधिकारी प्रधान आरक्षक शेख फीरोज ने बताया कि महिला दिमागी हालत पिछले दो सालों से बिगड़ी हुई थी। परिजन उसका उपचार भी कर रहे थे। पूर्व में महिला गुना में स्थित एक आंगनबाड़ी में जॉब करती थी। मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच में आए तथ्यों के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *