भोपाल मेट्रो रूट पर नया विवाद:VIP जोन के नाम पर सांसद आलोक शर्मा ने उठाए सवाल

मेट्रो के भारत माता चौराहे से लिली टॉकीज चौराहे तक प्रस्तावित रूट को लेकर नया विवाद सामने आया है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इस हिस्से में अंडरग्राउंड मेट्रो बनाने की मांग करते हुए मेट्रो की डीपीआर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यहां वायाडक्ट बनाया गया, तो राजभवन, न्यू मार्केट, सीएम हाउस व लालपरेड ग्राउंड सहित पूरा वीआईपी क्षेत्र प्रभावित होगा। सांसद ने तर्क दिया कि यह इलाका सुरक्षा, यातायात और विरासत के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन भविष्य में पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या को और बढ़ा सकते हैं, इसलिए अंडरग्राउंड मेट्रो ही बेहतर और दीर्घकालिक समाधान है। गुरुवार दोपहर सड़क यातायात समिति की चौथी बैठक के दौरान सांसद ने रंगमहल से राजभवन रोड तक के हिस्से की ओर निर्माण एजेंसियों का ध्यान खींचा। बैठक में उन्होंने भोपाल मेट्रो रेल के अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर भारत माता से लिली टॉकीज तक अंडरग्राउंड मेट्रो का नया प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इधर, मेट्रो प्रबंधन के अनुसार यह रूट भोपाल मेट्रो की ब्लू लाइन का हिस्सा है, जिसे र|ागिरी तिराहा से भदभदा चौराहा तक विकसित किया जा रहा है। इसकी डीपीआर को 2018 में केंद्र की मंजूरी मिल चुकी है। दिसंबर 2024 से निर्माण कार्य शुरू हो गया। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 1 साल से ज्यादा काम हो चुका है, इसलिए पूरी योजना बदलना संभव नहीं है। ऐसे बढ़ जाएगा खर्च

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *