मंडला में कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, VIDEO:मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई दुर्घटना; कार सवार मौके से फरार

मंडला जिले के बड़ी खैरी ग्राम में एक सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया है। इस हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अनिल मेहरा की मौत हो गई। घटना 6 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे डिंडौरी रोड स्थित योगिराज अस्पताल के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। कार से उतरे सवार, फिर हुए फरार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घने कोहरे के बीच अनिल मेहरा सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। तभी पीछे से आई एक महरून/लाल रंग की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे हवा में उछल गए। टक्कर के बाद कार रुकी और उसमें से कुछ लोग बाहर निकले, जिन्होंने मौके का मुआयना किया। हालांकि, कुछ ही देर बाद वे वहां से चले गए। दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों की नजर घायल अनिल मेहरा पर नहीं पड़ी। वे लगभग आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। फुटेज के आधार पर पहचान जारी कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर रही है। वाहन और उसके चालक का जल्द पता लगाकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *