मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने जनसुनवाई के दायरे को बढ़ाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। अब जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक, अनुभाग, तहसील और प्रत्येक पटवारी मुख्यालय स्तर पर भी जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।यह जनसुनवाई हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं और आवेदनों का निराकरण करना है। पहले जनसुनवाई केवल जिला और उपखंड स्तर पर आयोजित की जाती थी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय तक आने में अनावश्यक समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए, अब प्रत्येक मंगलवार को जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक, अनुभाग, तहसील स्तर और प्रत्येक पटवारी मुख्यालय पर भी जनसुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर शअदिति गर्ग ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने पटवारी मुख्यालय पर निर्धारित समय पर जनसुनवाई का आयोजन सुनिश्चित करें।


