मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक चार पहिया वाहन और 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बीते कुछ दिनों से दलौदा थाना क्षेत्र में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सफलता गठित टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी की पहचाननटराज पिता नारायण कंजर (उम्र 19 वर्ष) निवासी अरनिया कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने ये सामान किया जब्त दर्ज मामलों की चल रही थी जांच पुलिस के अनुसार, विगत दिनों में थाना दलौदा क्षेत्र में चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चोरी को लेकर अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध किए गए थे। इन्हीं मामलों की विवेचना के दौरान आरोपी तक पहुंच बनाई गई। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं और संभावित साथियों का भी खुलासा हो सकता है।


