मंदसौर में कुएं में गिरा 8 फीट लंबा मगरमच्छ:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा

मंदसौर में शनिवार को एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ कुएं में गिर गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, मल्हारगढ़ इलाके के गर्रावद गांव में ग्रामीणों ने देखा कि एक मगरमच्छ को कुएं में गिर गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वनकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। करीब 2 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ को कुएं से निकाल लिया गया। इसके बाद मगरमच्छ को संजीत गांव के पास चंबल नदी में छोड़ दिया। डीएफओ संजय रायखेरे ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। गांव के कुएं पर मगरमच्छ धूप सेक रहा होगा, इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे देख लिया। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया है। मगरमच्छ को रेस्क्यू करने में वनकर्मी मयूर राज सिंह चौहान, जतिन देशपांडे और कादर गोंदिया की खास भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *