मंदिरों में श्रद्धा की भीड़:रांची : साल की पहली सुबह आस्था के नाम

रांची में नए साल की शुरुआत आस्था और उल्लास के साथ हुई। एक जनवरी को सुबह होते ही लोग मंदिरों में उमड़ पड़े। मंदिरों में शंखनाद और घंटियों की गूंज के बीच लोगों ने परिवार के साथ पूजा-पाठ से नए साल की शुरुआत की। सुख-समृ​द्धि की कामना की फिर नए साल का जश्न मनाने पिकनिक स्पॉट की ओर निकल गए। मंदिरों ने भी इस खास अवसर पर विशेष व्यवस्था की थी। अधिकतर मंदिरों के पट तय समय से पहले खोल दिए गए थे। यहां सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम थे। हर मंदिर में भक्तों की कतार लगी थी, जो दोपहर तक कम ही नहीं हो रही थी। सबसे ज्यादा भीड़ देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी। यहां करीब डेढ़ लाख लोगों ने बाबा भोले पर जलाभिषेक किया। रांची के पांच प्रमुख मंदिरों में करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंचे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *