मंदिर में हुई शिवलिंग की स्थापना

बोकारो | वास्तु विहार फेज-5 सतनपुर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिवलिंग का स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इसको लेकर स्थापना किए जाने वाले शिवलिंग को एक वाहन में रखकर श्रद्धालुओं के बीच सोसायटी समेत अन्य क्षेत्रों में नगर भ्रमण कराने के बाद विधिवत पूजा के साथ स्थापना कर दिया गया। मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही अखंड हरि कीर्तन कार्यक्रम मंदिर परिसर में शुरू हो गया। पूजा के बाद शनिवार को सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन की पूर्णाहुति के साथ ही शिवलिंग का स्थापना समारोह भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *