मऊगंज बाईपास पर स्कूटी फिसली, पटवारी सहित दो घायल:हेलमेट पहनने से बची दोनों महिलाओं की जान; यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मऊगंज बाईपास पर सोमवार शाम एक स्कूटी फिसलने से हल्का पटवारी पूनम मीणा और उनकी सहेली घायल हो गईं। घटना के दौरान दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के तुरंत बाद यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मऊगंज लौट रही थी, स्कूटी फिसलने से हादसा घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। नईगढ़ी तहसील के कोरिगवा गांव में पदस्थ हल्का पटवारी पूनम मीणा अपनी सहेली के साथ नईगढ़ी से कार्यालय का काम निपटाकर स्कूटी से मऊगंज लौट रही थीं। मऊगंज बाईपास के पास अचानक स्कूटी बेकाबू होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता हादसे के समय संयोग से यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ उसी मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत रुककर दोनों घायलों को संभाला और शासकीय वाहन से मऊगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हेलमेट पहनने से बची जान यातायात प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने हेलमेट पहन रखा था। इस वजह से सिर में गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *