कोटपूतली के ग्राम पूतली स्थित श्री देवनारायण मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर धमाल कार्यक्रम और पौषबड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गायक कलाकार शिम्भू म्हासी मूसनौता, मक्खन म्हासी बन की ढ़ाणी और राजू म्हासी रामपुरा सहित अन्य कलाकार धमाल की प्रस्तुति देंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामौतार मास्टर, सतीश गुरुजी, रामस्वरूप म्हासी, जगदीश नेताजी, पन्नाराम कसाना, हंसराज चेयरमैन, प्रो. जगराम कसाना, सुरेश कसाना, सुशील रैया और लालचंद रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।


