पाटन|राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पाटन थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पाटन थाना के एसआई जितेन्द्र यादव ने उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने की शपथ दिलाई।वहीं दूसरी ओर पीएलवी रविन्द्र सिंह के द्वारा पाल्हेकला मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मतदाता जागरूकता से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक वजिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।


