मदन राठौड़ बोले- जो भड़काए जनता उसका तिरस्कार करे:कोई भी हो, जनता सम्मान नहीं दे तो अपने आप समझ में आ जाएगी

दो दिन पहले जयपुर में जामा मस्जिद के सामने हुई घटना को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी आस्था है। किसी दूसरे की आस्था को चोट नहीं पहुंचे, यह बहुत जरूरी है। इसका हम सब को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा- हमारी अपनी पूजा पद्धति है। हम अपनी पूजा पद्धति से काम करें। हम उनका भी सम्मान करें, वह हमारा भी सम्मान करें। हम सब मिलकर के एक दूसरे की आस्था का सम्मान करें। इसमें किसी को भड़काने का काम नहीं करना चाहिए। जो भड़काने का काम कर रहा है तो जानता उसको तिरस्कृत करे। भड़काने का काम जो कोई भी करता है, उसको बिल्कुल सम्मान नहीं दें। उसे अपने आप समझ में आ जाएगा कि मुझे ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए। मैंने बालमुकुंदचार्य को आगाह किया मदन राठौड़ ने कहा- मैने पहले भी आगाह किया कि हमारे किसी भी नेता और कार्यकर्ता को ऐसा कोई काम नहीं करना है, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं, सभी धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं। जहां पर किसी के आस्था टिकी हुई है, उनका हम पूरा सम्मान करेंगे उनकी रक्षा भी करेंगे। कांग्रेस के विधायक भी भड़काने का काम नहीं करें मदन राठौड़ ने कहा- उसके बाद अब घटना का पटाक्षेप हो जाना चाहिए था। इसके बावजूद भी प्रतिक्रिया में कुछ लोग वहां एकत्रित होना चाहते थे, अच्छा हुआ कि वह एकत्रित नहीं हुए। नहीं तो स्थिति को कंट्रोल करना कठिन हो जाता है। इससे बहुत बड़ी घटना भी हो सकती थी। मैं उन दो कांग्रेस के विधायकों से भी यही आग्रह करना चाहूंगा कि किसी प्रकार का भड़काने का काम नहीं करें। हम जनप्रतिनिधि है, हमारा कर्तव्य बनता है कि हम शांति कायम करने में अपना योगदान दें। यह एक ऐसा मामला है, जिसमें ना कांग्रेस है ना बीजेपी। सभी एकजुट होकर इस देश के उत्थान के लिए देश में शांति कायम हो और जो आतंकवादी हैं, उनको दंडित करने में अपना जो कुछ भी योगदान दे सकते हैं, देना चाहिए। इसमें राजनीति नहीं, इसमें राष्ट्रीय नीति है, इसके अलावा कोई नीति नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *