मनरेगा में बदलाव के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर अंबिकापुर में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने मनरेगा में बदलाव के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ घड़ी चौक पर मोदी-योगी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 11 जनवरी को मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के तहत देशभर में कांग्रेस द्वारा उपवास और प्रदर्शन किया गया। वाराणसी में भी एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी व कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल थे। आरोप है कि प्रशासन ने बिना कारण वरुण चौधरी को गिरफ्तार किया और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इस घटना के विरोध में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के निर्देश पर अंबिकापुर में पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा की जाती है और लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के दौरान आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सतीश बारी, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, सीपू सिंह, अमित जायसवाल, आकाश यादव, राधे अग्रवाल, ऋषिकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *