मनरेगा श्रमिकों, किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना:कांग्रेस विधायक 5 दिनों से धरने पर, भाजपा ने बताया राजनीतिक स्टंट

डूंगरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा श्रमिकों व किसानों की मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर बेमियादी धरना दिया जा रहा है। कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में ये धरना पिछले 5 दिन से चल रहा है। वही कांग्रेस के इस धरने से जिले की राजनीति भी गरमाती जा रही है। भाजपा नेता बंशीलाल कटारा ने कांग्रेस के इस धरने को नवनियुक्त अध्यक्ष का राजनीतिक स्टंट बताया है। वहीं, कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए नहीं बल्कि जनता को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे है। कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने पर भाजपा नेता बंशीलाल कटारा ने निशाना साधा।।बंशीलाल कटारा ने कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के धरना प्रदर्शन को राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह करते हुए पंचायत चुनाव को हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा की विधायक घोगरा ने आरोप लगाया है कि काम स्वीकृत नहीं हो रहे है, भुगतान बकाया चल रहा है । जबकि डूंगरपुर जिले की सभी पंचायत समितियों में विभिन्न योजनाओं में काम स्वीकृत है और काम चल भी रहे है। वहीं, सरकार की ओर से लेबर्स का भुगतान किया जा चुका है। सामग्री मद का भुगतान सरकार समय समय पर कर रही है। विधायक घोगरा सिर्फ जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक जिस पंचायत से आते है और जहां उनकी पत्नी सरपंच हैं, वहां पर 36 काम चल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *